– 14 नवंबर को है त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि
बक्सर खबर। भारत वर्ष के महान मनीषी संत पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का बक्सर में आगमन हो गया है। दक्षिण भारत की यात्रा कर पूज्य स्वामी जी महाराज शनिवार की प्रात: साढ़े पांच बजे के लगभग बक्सर पहुंचे। उनके अनुयायियों ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे चरित्रवन में गंगा तट पर स्थित त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के समाधी आश्रम पहुंचे।
समाधी स्थल ट्रस्ट के महंत अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज ने बताया इस माह की 14 तारीख को त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि है। उसी के निमित गुरुदेव जीयर स्वामी जी महाराज यहां आए हैं। इस दौरान लक्ष्मीनारायण यज्ञ भी होगा। त्रिदंडी स्वामी जी की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष यहां मनाई जाती है। इसमें उनके सभी शिष्य व अनेक संत महात्मा शामिल होते हैं।


































































































