-चार में सबसे आगे रहा बक्सर और ब्रह्मपुर रहा सबसे पीछे
बक्सर खबर। बक्सर की चार विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद जिलाधिकारी सह विद्यानंद सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया जिले में लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन, तस्वीर आज शुक्रवार की दोपहर साफ हुई। कुल 12 लाख 87 हजार मतदाताओं में से लगभग आठ लाख लोगों ने मतदान किया है। यहां लगभग शब्द का प्रयोग इस वजह से करना पड़ा है।
क्योंकि बूथ पर पोल वोट की संख्या 7 लाख 97 हजार 632 है। लेकिन, तीन हजार से अधिक पोस्टल बैलेट से भी जिले में कर्मियों ने मतदान किया है। इस बार यह भी देखने को मिला है कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। और एक विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला मतदाता की संख्या बराबर है। अर्थात महिलाएं मतदान में कहीं भी पीछे नहीं है।

किस विधानसभा में पड़ा कितना वोट
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा संख्या 199 में 59.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष वोटर की संख्या 1,05,443 और महिला की संख्या 99,249 है। अर्थात कुल 2,04,737 लोगों ने मतदान किया है। विधानसभा संख्या 200 बक्सर में मतदान करने वाले कुल पुरुष -97,780 एवं महिला 89,399, कुल वोट पड़े 1,87,179, मत का प्रतिशत 65.41 है। इसी तरह राजपुर विधानसभा संख्या 201 में मतदान करने वाले पुरुष-1,08,926, महिला -1,01542, कुल वोट पड़े 2,10,468 मत का प्रतिशत -62.67 है।
किस-किस विधानसभा में महिला रहे आगे
बक्सर खबर। चार विधानसभा सीटों में ब्रह्मपुर में महिला मतदाता का प्रतिशत है 61.64, पुरुष का 58.10, बक्सर में महिला का प्रतिशत -65 और पुरुष का 65.01, डुमरांव में महिला का प्रतिशत 62.10 एवं पुरुष का 59.10 तथा राजपुर में महिला का प्रतिशत -63.41 एवं पुरुष का 61.99 है। इसलिए आप कह सकते हैं। राजपुर, ब्रह्मपुर और डुमरांव में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं मतदान में।


































































































