‌‌‌ नहाने गए दो युवक गंगा में डूबे, दियारा की घटना

0
782

– तिलकराय हाता ओपी की सीमा में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। गंगा स्नान करने गए कम उम्र के युवक डूब गए। घटना बुधवार सुबह नौ-दस बजे के लगभग की है। सूचना के अनुसार मृतकों के नाम निलेश कुमार पिता रामाशंकर यादव व मुन्ना यादव पिता जगदीश यादव है। यह दोनों तिलकराय हाता थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव के निवासी थे। पास के ही बयासी घाट के समीप गंगा स्नान को गए थे। लेकिन, वे गहरे पानी में चले गए। लोगों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया।

लेकिन, असफल रहे। कड़ी मशक्कत के बाद जब शवों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने पूछने पर बताया, दोनों आपस में दोस्त थे। एक साथ स्नान करने गए। लेकिन, कालचक्र ने उन्हें कच्ची उम्र में अपना ग्रास बना लिया। अक्सर लोग गंगा स्नान करने जाते हैं। लेकिन, बाढ़ के बाद जगह-जगह कटाव व दलदली मिट्टी का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है, नदी किनारे जाने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here