‌‌‌हे भगवान : बस से जा भिड़े नाबालिग, बच गई जान

0
1909

-जिलाधिकारी आवास के समीप देर शाम हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो किशोर चुपके से बाइक लेकर घर से निकले और बस से जा टकराए। ऊपर वाले का रहम ही कहिए, दोनों की जान बच गई है। जो पीछे बैठा था, वह तो मामूली रूप से चोटिल है। लेकिन, जो बाइक चला रहा था। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना जिलाधिकारी आवास के समीप बुधवार की देर शाम पौने नौ बजे के लगभग हुई। किशोरों का नाम यहां प्रकाशित नहीं कर रहे। वे दोनों शहर के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिस बस से उनकी टक्कर हुई। वह शमशान मोड की तरफ जा रही थी।

उसमें रोहतास के ग्राम सुर्यपुरा, थाना दिनारा के लोग सवार थे। जो किसी का अंतिम संस्कार करने आए थे। लेकिन, शिक्षक कॉलोनी की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार किशोर सामने से आ टकराए। लोगों ने तत्काल दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। हमारे प्रतिनिधि जब सदर अस्पताल गए तो पता चला बाइक चला रहा किशोर विनोद सिंह का पुत्र है। उसे ही ज्यादा चोट गाई है। संयोग यह रहा कि बाइक की टक्कर होते ही वह उछलकर आगे वाले शीशे से जा टकराया। शीशा टूट गया, इसी वजह से उसे कम चोट आई।

देखने वालों ने बताया बाइक सवार युवकों की गति तेज थी। दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। अस्पताल में बच्चों के परिजन भी मिले। पूछने पर ज्ञात हुआ, पिता बाजार जाने के लिए बाइक घर से बाहर निकाल कुछ सामान लेने गए में गए। इतने में वह किशोर अपने दोस्त के साथ बाइक लेकर निकल गया। और यह दुर्घटना हो गई। इसमें सबसे बड़ा लोचा यह हुआ कि, बेचारा बस वाला नाहक पुलिसिया चक्कर में फंस गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here