‌‌‌मौसम ने दिया साथ तो शनिवार को दिखेगा लाइट एंड साउंड का पहला शो

0
476

-विश्वामित्र चलंत स्वास्थ्य सेवा केन्द्र का टेलीमेडिसिन की सेवा भी होगी प्रारंभ
बक्सर खबर। मौसम ने साथ दिया तो शनिवार को लाइट एंड साउंड का पहला शो लोग देख सकेंगे। शहर के रामरेखा घाट के पास स्थित  दशकों से बंद पड़े लाइट एंड साउंड को अब चालू किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका शिलान्यास पूर्व मंत्री व निवर्तमान सांसद अश्विनी चौबे ने 22 जनवरी 2024 को किया था। पर्यटन विभाग के सहयोग से यहां करोड़ों की राशि खर्च कर बंद पड़े लाइट एंड साउंड को पुनः: चालू किया जा रहा है।

चार अक्टूबर को संध्या पांच बजे विश्वामित्र मंडपम में पहली बार लेजर शो को दिखाया जाएगा। जिसमें पूर्व सांसद अश्विनी चौबे उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को राम अभ्युदय महोत्सव का नाम दिया गया है। इसके अलावा किला मैदान में विश्वामित्र ई चलंत चिकित्सा सेवा का शुभारंभ भी होगा। इस व्यवस्था के तहत लोगों को टेली मेडिसिन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी राम कर्म भूमि न्यास के सदस्यों ने दी है। जो इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here