राजनीतिक सलाहकार समिति में जिलें के 8 चेहरे, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बक्सर जिला इकाई के कई प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर जिले का मान बढ़ा दिया है। जदयू ने प्रदेश स्तर की राजनीतिक सलाहकार समिति में जिलें से कुल 8 नेताओं को शामिल किया है। इस फैसले से जिले के कार्यकर्ताओं और कोर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष रविराज, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू सिंह, अरविंद उपाध्याय उर्फ मंटू बाबा, डॉ सर्वेश कुमार सैनी, धर्मेंद्र ठाकुर उर्फ पिंटू ठाकुर, अभिषेक पटेल, बबन चौधरी और रोहित ओझा को समिति का सदस्य बनाया गया है।
इस अवसर पर जदयू नेता रविराज ने कहा कि “प्रदेश स्तरीय समिति में हमारी नियुक्ति न केवल बक्सर जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी पहचान है। हम सभी मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बता दें कि जदयू ने पूरे बिहार से लगभग 280 नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस समिति में जगह दी है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में यही समिति पार्टी को रणनीतिक दिशा देने का काम करेगी। जिले के नेताओं की इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। चारों ओर बधाइयों का दौर चल रहा है। इस अवसर पर जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व – राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय चौधरी और पूर्व मंत्री संतोष निराला के प्रति आभार जताया है।