-एनएच पर हुई दुर्घटना, दो की हालत गंभीर
बक्सर खबर। आरा-बक्सर एनएच 922 पर मंगलवार की दोपहर दर्दनाक घटना हुई। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। जिस पर छह गायों को लादा गया था। दुर्घटना की वजह से एक गाय की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना के चौकियां गांव के समीप ऐसा हुआ है। लोगों ने बताया कि पिकअप बक्सर से आरा की तरफ जा रही थी।
अचानक एक साइकिल सवार पिकअप के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वाहन पलट गया। लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि संयोग था चालक दल व साइकिल सवार सुरक्षित हैं। हालांकि मवेशी किसके थे और कहां ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने इस बाबत पूछने पर कहा मवेशी दुधारू प्रतीत हो रहे हैं।


































































































