बाइक सवार अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
-फोरलेन पर धरहरा पुल के पास देर शाम की है घटना
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के फोरलेन पर धरहरा पुल के पास शुक्रवार की शाम सवा सात बजे के लगभग बाइक सवार अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी को गोली मार जख्मी कर दिया है। जख्मी फौजी धर्मेंद्र पाल 46 वर्ष धरहरा का ही रहने वाला है। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा ब्रह्म पुलिस जख्मी को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त और धरपकड़ में जुट गई है।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी कृष्णा ब्रह्म बाजार से अपने गांव लौट रहा था। जैसे हवा धरहरा के निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचा तेज रफ्तार से एक बाइक सवार अपराधी है और गोली चला भाग गए। गोली उसके बाए हाथ में लगी और वह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलवक्त हमलावारों की पहचान नहीं हो सकी है।



































































































