बक्सर खबर। इन दिनों शहर में वाहन चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अपराधी आए दिन वाहन लेकर फरार हो जा रहे हैं। शहर के बाबा नगर से स्कॉर्पियो चोरी का मामला सामने आया है। गाड़ी संख्या बीआर 44 पी 3451 के मालिक प्रभाकर पाठक ने इसकी शिकायत मुफस्सिल थाने को दी है। उनके अनुसार 29 जून की रात वे आरा से अपने घर जासो आए। रात के दस बज चुके थे।
चालक ने कीचड़ के डर से गाड़ी जासो में न खड़ी करके बाबा नगर में ले जाने की बात कही। सुनिल कुमार वहां किराए पर रहता है। तीस की सुबह उसने देखा की गाड़ी गायब हो गई हैं। उसकी सूचना पर इसकी प्राथमिकी का आवेदन वाहन मालिक ने थाने में दिया है। इस घटना के इतर अगर हम चर्चा करें तो अंबेसडर होटल, चरित्रवन, सिद्धनाथ घाट आदि कई इलाकों से चारपहिया वाहन पिछले एक पखवारे के दौरान चोरी हो चुके हैं। यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


































































































