‌‌‌भूमि विवाद के कारण बरहना में चली गोली, दो गिरफ्तार

0
1130

-महिला को लगी गोली, उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल
बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आज गुरुवार की दोपहर विवाद हो गया। विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। जिसमें अधेड़ महिला सुशीला देवी पति सुरेश सिंह घायल हो गई। उनको छर्रा लगा है। उपचार के लिए परिजन उनको लेकर सदर अस्पताल आए। वहां उनके परिवार की एक और महिला मौजूद थी। जिनका नाम सुशीला देवी पति उमेश सिंह है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी अजीत सिंह घर के पास मकान बना रहे थे। हम लोग मना करने गए।

जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जैसे ही वहां गए उन लोगों ने मारपीट शुरू की। फिर उन लोगों ने गोली चला दी। उनके अनुसार इस विवाद में जितेश, अजय, झब्बू और श्रीराम शामिल थे। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इस विवाद में चंदन यादव व दिनेश यादव को गिरफ्तार किया है। इस संबध में बात करने के लिए इटाढ़ी के थानेदार को कई बार फोन मिलाया गया। लेकिन, उनसे बात नहीं हो सकी। किस पक्ष ने कितने को आरोपी बनाया है। यह ज्ञात नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here