अनहोनी : ‌आंधी न बारिश फिर भी घर पर गिरा ठनका

0
1966

-शहर के अंबेसडर होटल के पास हुई घटना, बिजली के सभी उपकरण जले
बक्सर खबर। शहर में आज अजीब वाकया हुआ। अंबेसडर होटल से सटे घर पर बिजली गिरी। इतनी जोर से धमाका हुआ कि आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। लोग पहुंचे तो देखा बाहर कबुतर मरे पड़े हैं। जिस घर के उपर आकाशीय बिजली गिरी थी। उसके अंदर घर में मौजूद बिजली के सभी उपकरण जल गए। वहां मिले व्यक्ति ने बताया मेरा नाम अशोक कुमार केशरी है। हम सभी अंदर मौजूद थें। दो मंजिल वाले मकान में उपर कोई नहीं था। यह संयोग ही था।

गृहस्वामी के अनुसार पंखे, मिटर, घर के सारे उपकरण जल गए हैं। पूरा घर हिल गया। हम लोग भय के मारे कुछ देर तक टस से मस नहीं हुए। इतना ही नहीं मेरा मोबाइल फोन भी फट गया। संयोग कहिए की वह जेब में नहीं था। चौंका देने वाला यह वाकया जहां हुआ है। उस घर के उपर प्रचार सामग्री लगाने के लिए होर्डिंग का ग्रील लगा है। शायद उसी से होते हुए बिजली पिलर में लगी सरिया से होते जमीन में समा गई। इस वजह से घर को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, कुछ लोगों का कहना था, उस लोहे की ग्रील के कारण ही बिजली घर पर गिरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here