बक्सर खबर। लोग दंग रह गए। डुमरांव स्टेशन पर शनिवार को ऐसा हादसा हुआ कि जिसने देखा उसे खुद की आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। लगभग बीस वर्षीय युवती ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस उसका शव तलाश नहीं कर पाई। कहीं-कहीं टुकड़े पड़े हुए थे। लाल रंग का शलवार-सूट उसने पहन रखा था।
कुछ लोगों ने बताया युवती कुछ देर से डुमरांव स्टेशन पर मौजूद थी। पहले उसने ऐसा ही प्रयास अप लाइन पर किया। लेकिन, सफल नहीं रही। आपा-धापी में किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। लेकिन, डाउन पर जा रही न रुकने वाली गाड़ी के सामने उसने छलांग लगा दी। नतीजा अब उसके शव की पहचान भी नहीं हो पा रही है। वह कौन थी और ऐसा क्यूं किया? यह प्रश्न सबके जेहन में कौंध रहा है।

































































































