बक्सर खबर : पुलिस को इन दिनों डबल सफलता मिल रही है। शराब के साथ गाडिय़ां भी मिल रही है। गुरुवार की सुबह धनसोई पुलिस ने परसियां गांव के पास शराब से भरी जाइलो कार बरामद की। हालाकि कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हुआ। क्योंकि पुलिस की भनक लगते ही चालक गाड़ी नहर के रास्ते पर छोड़कर निकल चुका था। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके अंदर 37 कार्टून मिले।
एक कार्टून में 48 बोतले मिली। जिनकी कुल संख्या 1776 है। जिसकी कीमत लगभग लगभग तीन लाख रुपये है। धनसोई थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ने इसकी रिपोर्ट डीएसपी शैशव यादव को सौंपी। वहीं डीएसपी शैशव यादव ने मीडिया को यह जानकारी शेयर करते हुए बताया इस अभियान में राजपुर और धनसोई पुलिस का संयुक्त प्रयास है। पाठकों को याद होगा। कुछ दिन पहले ही ट्रेवेरा कार में शराब पकडी गई।
































































































