तड़पता रहा रेल यात्री, बेखबर रहा रेल प्रशासन

0
3375

बक्सर खबर : पांडेय पट्टी रेलवे क्रासिंग के पश्चिम घंटो घायल यात्री पड़ा तड़पता रहा। लेकिन रेल प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जब मीडिया को दी। मुफस्सिल थाने की पुलिस को यह वाकया बताया गया। वहां की टीम घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत पहुंच गई। इसी बीच आरा से घायल की परिजन भी वहां पहुंच गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर भगो। पुलिस ने उन्हें वहां जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया।मुफस्सिल पुलिस ने बक्सर खबर को बताया घायल की हालत व्यक्ति की सांसे चल रहीं थी। उसे तुरंत उपचार की आवश्यकता थी। इस लिए हमने पूछताछ नहीं की। इतना जरुर पता चला कि यह व्यक्ति दिल्ली से कमाकर अपने गांव आरा लौट रहा है। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।

वहां पता चला कि उसका नाम गिरीबर सिंह, ग्राम मथुरापुर, जिला आरा का निवासी है। वह राय बरैली में नौकरी करता था। जहां से वह गांव लौट रहा था। इसी दौरान बक्सर एफसीआई गोदाम के पास यह हादसा हुआ। अस्पताल के सूत्रों ने बताया उसकी हालत अभी भी गंभीर है। परिजन कह रहे हैं उसे किसी ने ट्रेन से नीचे गिरा दिया है। सूत्र बता रहे हैं गाड़ी आउटर पर साढ़े छह बजे के लगभग खड़ी थी। यह व्यक्ति नीचे उतरा था। तभी गाड़ी चल पड़ी। जिसे पकडऩे के लिए दौड़ा और घायल हो गया। उसके फोन से ही किसी स्थानीय व्यक्ति ने आरा में उसके घायल होने की सूचना दी। बहरहाल इसकी जान बच जाए इसी दुआ करने की आवश्यकता है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here