असलहे व बाइक समेत दो गिरफ्तार

0
2431

बक्सर खबर : दो लोगों को पुलिस ने रविवार की दोपहर असलहे के साथ गिरफ्तार किया। बाइक से जा रहे लोगों को राजपुर पुलिस ने निकरिस पथ पर पकड़ा। तलाशी में इनके पास से एक देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया गिरफ्तार प्रेमशंकर पांडेय (55) पिता स्व. नगीना पांडेय ग्राम कजरियां, सोनू पांडेय ग्राम सगरांव के निवासी हैं। इनका गांव राजपुर थाना अंतर्गत ही आता है।

पूछताछ में पता चला दोनों उत्तर प्रदेश के गहमर से बाइक द्वारा लौट रहे थे। वहां उनकी कोई संपति है। जिसकी देखभाल के लिए वे अक्सर वहां आते जाते रहते हैं। पुलिस ने कहा असलहा प्रेमशंकर के पास से बरामद हुआ है। पूर्व से भी उनके विरुद्ध केस दर्ज है। लेकिन फिलहाल उन मामलों से इस घटना का कोई वास्ता नहीं है। यह जानकारी राजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम बिहारी राय ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here