दहिवर में चली गोली, एक घायल, छह नामजद

0
2176

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना के दहिवर गांव में मंगलवार की रात कुछ युवक बैठक सरकारी स्कूल में हो हल्ला कर रहे थे। इतने में संटू कुमार (26) उन्हें मना करने पहुंचा। इससे नाराज युवकों ने उसे गोली मार दी। जो सीधे उसके पैर में जा लगी। यह युवक बुधवार को उपचार करने सदर अस्पताल पहुंचा। उसकी शिकायत पर करिया सिंह, सजनीश सिंह समेत चार को नामजद तथा दो अज्ञात पर भी मुकदमा किया गया है। औद्योगिक के थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा घायल सदर अस्पताल में इलाजरत है। सत्यता का पता लगाया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है। घटना पुरानी रंजीश को नया रंग देने से जुडी है। घायल युवक ने योजना के तहत कुछ युवकों को नामजद किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here