बेटे की करनी से परेशान पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

0
2302

बक्सर खबर : बेटे की करतुत से परेशान पिता ने सोमवार को सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। सिमरी थाना के पकड़ी डेरा निवासी रास बिहारी चौधरी ने अपने पुत्र मुन्ना चौधरी पर चोरी का आरोप लगाया है। बुजुर्ग पिता का कहना है कि मुन्ना चौधरी ने घर के आधा दर्जन पशुओं को ले जाकर बेच दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत दर्ज कर ली है। लाखों का नुकसान झेल चुके पिता ने कहा कि इसकी हरकतों से पुरा परिवार परेशान है। वहीं मुन्ना चौधरी ने पुलिस को सफाई दी है। उसने ऐसा नहीं किया। लेकिन, सवाल यह है कि पशु गए कहां ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here