अपराध को संरक्षण दे रही है राज्य सरकार

0
1929

बक्सर खबर : आम आदमी से लेकर पत्रकार की हत्या करने वाला आज छुट्टा घूम रहा है। बिहार के लोगों को समझ में आ गया होगा। राज्य में सुशासन है या जंगलराज। कल तक जो सलाखों के पीछे थे। लोग अगर चैन से थे तो वह राजग सरकार की देन थी। न की नीतीश की। आज भी वही नीतीश मुख्यमंत्री हैं। अपहरण का कारोबार शुरु हो गया है। राजधानी में खुलेआम हत्या हो रही है। यह नंगा नाच नहीं चलेगा। सरकार अपराधियों को अंदर करे। अगर अमन चैन बहाल नहीं कर सकती तो गद्दी छोड़े।सुशासन के नाम पर वोट मांगने वालों को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। यह बातें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वक्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष कही। राजग द्वारा आयोजित इस महा धरने में सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने की। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, निर्मल कुशवाहा रालोसपा अध्यक्ष, अरविंद पांडेय हम जिलाध्यक्ष एवं ओम प्रकाश भुवन व विश्वनाथ राम इन छह लोगों का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुशवाहा ने किया। अन्य प्रमुख लोगों में शंभु नाथ पांडेय, मदन दुबे, राजवंश सिंह ,मिथुन दूबे समेत जिले भर के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here