स्कूल वाहन में लगी आग मचा हड़कंप

0
3283

बक्सर खबरः अचानक स्कूल वाहन में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार दोपहर 3ः00 बजे के आस-पास बिहार प्राइड एकेड़मी डुमरांव में घटी। सूत्रों की माने तो विद्यालय बंद होने के बाद परिसर में स्कूल बैन खड़ी थी। अचानक विद्यालय परिसर से धुआं उठने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने अंदर देखा तो मैजिक गाड़ी में आग लगी है। लोग कुछ समझ पाते तब-तक आग ने पुरी गाड़ी को आगोश में ले लिया।

विद्यालय के बाहर जुटी भीड़

आग की लपटें उठती देख विद्यालय के आस-पास मौजूद बजाज व महिन्द्रा ट्रैक्टर के शोरूम कर्मीयों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पा पहुंचे विद्यालय प्रबंधक नागेन्द्र नाथ दूबे व मौजूद लाग आग बुझाने में लग गये। इसकी सूचना दमकल कर्मीयों को दी गई। जिसके दमकल कर्मी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। नागेन्द्र नाथ दूबे ने बक्सर खबर को बताया कि विद्यालय की छूट्टी के बाद बच्चों को छोड़ चालक ने गाड़ी को कैम्पस में लगा कर चला गया। उसके बाद तीन बजे के आस-पास आग लगी। देखने से प्रतीत होता है कि आग बैट्री की शर्ट सर्किट से लगी है। दुर्घटना की लिखित सूचना थाने को दे दी गई है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here