स्कार्पियो पलटी, जिला पार्षद की मौत, सात घायल

0
22838

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना के अनुसार इसमें सवार आरा जिला के तरारी मध्य के जिला पार्षद अमृतेष पांडेय उर्फ साधु जी की मौत हो गई है। अन्य सात लोग घायल हुए हैं। सोमवार को यह दुर्घटना कृष्णाब्रह्म थाना के गुरुदयाल सिंह डेरा के समीप हुई। दो पहर दो बजे के लगभग हादसा हुआ। गाड़ी के साथ दूसरे परिजन भी थे। जो घायलों को लेकर ब्रह़़मपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। उन सभी का वहीं उपचार चल रहा है।

कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष ने बताया मौके पर पुलिस मौजूद है। लेकिन घायलों को परिजन अस्पताल लेकर चले गए हैं। वही ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि गाड़ी डुमरांव से ब्रह्मपुर की तरफ जा रही थी। तभी यह दुर्घटना हुई। ऐसा लगा गाडी का अगला चक्का फट गया। जिसकी वजह से गाडी का संतुलन बिगडा और वह पलटते हुए खेत में जा पहुंची। ब्रह़़मपुर से हमारे संवाददाता ने बताया कि मृतक के अलावा कुल सात लोग घायल हैं। पिंटू पांडेय, मुन्ना पांडेय ग्राम सोनकी थाना शाहपुर, पंकज त्रिपाठी ग्राम बेलवटी थाना शाहपुर, संतोष पांडेय, टून टून सिंह, सुबोाध सिंह सभी पीरो, बोतल चौधरी (घोडा व्यापारी) खगडिया का उपचार चल रहा है। इन सभी को हल्की चोंटे आई हैं।

गाडी में पडा पार्षद का शव

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here