शिक्षक संघ के उम्मीदवार है राम औतार : प्रदेश अध्यक्ष

0
1284

बक्सर खबर : गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में लगातार गोल बंदी कर रहे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंद शर्मा शुक्रवार की रात बक्सर पहुंचे। पूरे दिन जगह-जगह जन संपर्क किया और शनिवार की सुबह मीडिया से मुखातिब हुए। अपनी बात रखते हुए कहा राम औतार पांडेय हमारे संघ के उम्मीदवार हैं। मेरे कहने पर ही वे चुनाव लडऩे को तैयार हुए। हम सभी ने मिलकर तय किया है। स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों की भागीदारी होनी चाहिए। यह पहला मौका है। जब कोई प्राथमिक शिक्षक संघ का नेता चुनाव लड़ रहा है। हमारी लड़ाई शिक्षित बेरोजगारों के लिए है।

सामने धन बल वाले उम्मीदवार हैं? ऐसे में शिक्षक का चुनाव लडऩा कैसा अनुभव दे रहा है। सवाल के जवाब में श्री शर्मा ने कहा ऐसा नहीं है। आज भी ऐसे लोग ज्यादा हैं। जिनके लिए धन-बल कोई महत्व नहीं रखता। अच्छे लोग अच्छे उम्मीदवार को ही अपना मत देंगे। प्रत्याशी राम औतार पांडेय ने कहा हमें हर वर्ग व सभी शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है। हमारा लक्ष्य है, अपने लोगों के बीच जाना, स्नातक मतदाताओं की समस्या के लिए उन्हें एक जुट करना है। शहर के होटल वैष्णवी क्लार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान वेदपाल सिंह जिलाध्यक्ष प्रा. शि. संघ, उदय नारायण मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष, हरनाथ राय उपाध्यक्ष प्रा. शि. सं, शिवयश राय, मनोज प्रदेश सचिव, कृष्ण बिहारी राय प्रमंडल सचिव, सुरेन्द्र सिंह, बृजबिहारी राय, मनोज पांडेय प्रतिनिधि जिला परिषद, पंकज कुमार सिंह, नवीन कुमार, राजीव राय व धनंजय आदि उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here