भाजपा सांसद जाएंगे गांव-गांव

0
441

बक्सर खबर : भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने गांव-गांव लोगों से संपर्क का अभियान चलाया है। इसका श्रीगणेश आज से ही करने की बात उन्होंने कही। जिला अतिथि गृह में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि ग्राम गौरव अभियान के तहत यह अभियान प्रारंभ किया है। संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में वे लोगों से मिलेंगे। बिजली, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लोगों से आम राय और जनता दरबार के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। उनका यह कार्यक्रम अगले तीन माह तक चलेगा। प्रेस वार्ता में उनके साथ चौधरी राम विनोद राय, प्रदीप दुबे के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here