पाण्डेयपट्टी में प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, रेफर

0
4670

बक्सर खबरः रविवार की रात अधेड़ प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी गयी। घटना देर रात 1: 30 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्डेयपट्टी गांव की है। जब अलखनारायण सिंह गहरी नींद में सो रहे थे। उसी दीवार फांद अंदर दाखिल हुए अपराधियों में से एक ने उनपर गोली चला थी। उस वक्क्त उनकी पत्नी भी साथ सो रही थी। अपराधी ने गोली गन सटाकर चलाई। आवाज सून वह जग गई। सोर मचाना प्रारंभ किया। तब घर के लोगों ने इसके बारे में जाना।

उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। सदर डीएसपी शैशव यादव ने घटना की पुष्टि की। खबर को पुन: अपडेट करने के लिए जब मुफस्सिल पुलिस से संपर्क किया गया। उन्होंने दोपहर दो बजे तक का हाल बताते हुए कहा घायल का उपचार चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीडित पक्ष द्वारा किसी का बयान नहीं आया है। इस वजह से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। रही बात अनुसंधान की वह तो पीडित के बयान के बाद ही पुलिस शुरु करेगी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here