देवी जागरण में रात भर झूमें श्रोता

0
1132

बक्सर खबरः नियाजीपुर गांव में देवी जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार की रात छात्र युवा संघ दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथी आचार्य पण्डित श्री लक्ष्मण दुबे ‘लहरी’ जी ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद विष्णु ओझा, गोपाल राय, प्रगति दूबे अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा ने रात देवी गीत और भजन गा श्रोताओं का मन मोह लिया। विष्णु ओझा ने कार्य क्रम की शुरूआत देवी बंदना से की। वही गोपाल ने भक्ति और देश भक्ति गीत गा कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अशोक मिश्रा और विनय मिश्रा ने गीत पर श्रोता जमकर रात भर झूमे। इस मौके पर विशिष्ठि अतिथी के तौर उप प्रमुख भिखारी यादव व दिनेश्वर ओझा   तेज नरायण ओझा, नीरज पाठक, अंजनी पाठक, चंद्रकांत पाठक, संजय पाठक, सोनू पाठक, नंद किशोर पाठक, अचार्य भैरव दूवे, पिंटू पाठक, जितेन्द्र पाठक, नित्या नंद द्ववेदी मौजूद थे।

मंचासीन कलाकार
मंचासीन कलाकार
भजन प्रस्तुत करते विष्णु ओझा
भजन प्रस्तुत करते विष्णु ओझा
भजन का आनंद लेते श्रोता
भजन का आनंद लेते श्रोता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here