दही खिला कांग्रेस का जतरा बनाने में जुटे हैं तथागत

0
328

बक्सर खबर : ईद व होली मिलन समारोह आयोजित कर राजनीतिक पारी खेलने वाले बहुत मिल जाएंगे। पर मकर संक्रांति के नाम पर भोज देने वाले राजनीतिक लोगों की संख्या बहुत ही कम है। दही चुड़ा के भोज की परंपरा पिछले साल से प्रारंभ करने वाले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्ष वद्र्धन ने इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को भोज का आयोजन किया। चुड़ा के साथ दही गुड़ खिला उन्होंने अपनी पार्टी को मजबूत करने के साथ जिला कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी समेत पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय, बजरंगी मिश्रा, राहुल आनंद जैसे समर्पित कांग्रेसी नेता इसमें शरीक हुए। इसके अलावा गैर कांग्रेसी जनों ने भी इसमें हिस्सेदारी कर दही के साथ गुड़ और चलते-चलते तिलकुट का जतरा बनाया। आपसी संबंधो में मिठास घोलने वाले इस आयोजन में मीडिया के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here