ट्रक ने बच्ची को कुचला, दर्दनाक मौत

0
2401

बक्सर खबर : राजपुर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष बुधवार की सुबह साढे सात बजे  ट्रक ने नौ वर्ष की प्रिया कुमारी को कुचल दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह खेलने के क्रम में मुख्य पथ पा आ गई। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसके पिता चंदन कुमार शर्मा प्रखंड कार्यालय गेट के पास पानी टंकी के नीचे बढई का काम करते हैं।

मूल रुप ये सह परिवार कटरियां गांव का रहने वाला है। घटना के आक्रोशित लोगों ने घंटो कोचस-बक्सर पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक व चालक दोनों को पकड़ लिया। काफी मान-मनौवल के बाद जाम हटाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व बच्ची के पिता चंदन कुमार शर्मा को भी किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें उसका एक पैर टुट गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here