करंट लगने से किशोर की मौत

0
1666

बक्सर खबर : औद्योगिक थाना बसौली गांव में बुधवार को अनहोनी हो गई। घर में बिजली का कनेक्शन ठिक कर रहे किशोर पिंटू यादव (17) को करंट लग गया। घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार यह दुर्घटना पुर्वाह्न 11:30 के लगभग हुई। बिजली के कनेक्शन में कहीं खराबी आ गई थी। बल्ब बूझ गया था। उसे ठिक करने के लिए पिंटू यादव पिता मदन यादव लगा था। इस बीच तार के करंट के सीधे संपर्क में आ गया। बेसूध हो गिर पड़ा। उसे बचाने का परिजनों ने प्रयास किया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़े-  चरित्रवन में करंट से हुई डाक्टर की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here