आदिवासी विकास परिषद ने महारानी दुर्गावती को किया याद

0
378

बक्सर खबर : आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले शनिवार को महारानी दुर्गावती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनकी शहादत को याद करते हुए चौसा प्रखंड के पवनी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अभिषेक गोंडवान ने बताया महारानी कलिंजर के महाराज कीर्ति सिंह की इलकौती संतान थी। विवाह के उपरांत उन्होंने अपने राज्य में प्रजापालक के रुप में अनेक धार्मिक कार्य किए।

मंदिर, धर्मशाला, कुओं का निर्माण कराया। उनकी बहादुरी की चर्चे चारो ओर थे। उनका जन्म 1524 ई सन में हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बचन बिहारी गोंड ने किया। संचालन अभिषेक ने किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि बिहारी गोंड उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड आदिवासी सभा, अन्य लोगों में राज कुमार कुंजाम, तहसीलदार गोंड, विश्वामित्र गोंड, संतोष गोंड, जयशंकर गोंड, मिना, विवेक, संतोष, रामजी, दीपक व कृष्णा गोंड आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here