घायल रोहित की हालत स्थिर, चेहरे में लगी है दो गोलियां

0
1894

बक्सर खबर। नगर के चीनी मिल इलाके में सोमवार की रात गोली से घायल रोहित चतुर्वेदी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। अपराधियों द्वारा चलाई गयी दो गोलियां उसे लगी हैं। दोनों ही चेहरे के पास लगी हैं। इसे किश्मत का साथ देना ही कहेंगे। एक गोली गाल को छेदते हुए बाहर चली गयी है। दूसरी गोली आंख के बहुत करीब लगी है। लेकिन उसकी आंख भी बच गई है। फिलहाल उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मंगलवार को डाक्टरों ने सीटी स्कैन व एक्सरे की रिपोर्ट देखने के बाद बताया कि पूरा जख्म चेहरे और मुंह के अंदर है। फिलहाल वह बोल नहीं पा रहा है। लेकिन उसे होश आ गया है। चिकित्सकों की टीम उसके घावों का आकलन कर रही है। किस तरह के आपरेशन से उसके चेहरे और आंख को बचाया जा सके। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि घटना की रात तीन अपराधी मौके पर आए थे। आते ही उन्होंने गोली चला दी। सभी गोलियां सर को निशाना कर चलाई गयी थी। लेकिन भागने के क्रम में रोहित पर सटीक निशाना नहीं बैठा। इस बीच उन्होंने बाइक घुमाई और वहां से भाग निकले। अपने बचाव में भी उन लोगों ने गोली चलाई।
मौके पर मौजूद था कोई भेदिया
बक्सर खबर। रोहित को जिस समय गोली का निशाना बनाया गया। उस वक्त रात के लगभग पौने नौ बजे होंगे। मुहल्ले के युवकों के साथ वह बाहर ही बैठा था। इस बीच कुछ ने कहा घर चला जाए। सभी जाने लगे, एक दो घर में दाखिल भी हो गए। इतने में ही बाहर से गोली चलने की आवाज सुनायी दी। युवक दौड़कर बाहर आए तब तक अपराधी भाग खड़े हुए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर कोई युवक था। जो हमलावरों को सूचना दे रहा था। अगर दो मिनट की देरी हुई होती तो रोहित अपने घर चला गया होता। लेकिन उसे तो निशाना बनाया जाना था। यह स्थितियां शक पैदा कर रही हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here