‌‌‌अचंभा : पत्नी ने दबाया अपने ही सुहाग का गला

0
3046

-शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। अपने पति का गला दबाकर पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना कोरानसराय थाना के लहना गांव की है। जिसने से भी इसके बारे में सुना दंग रह गया। मौके पर पहुंची कोरानसराय थाने की पुलिस भी यह जानकर अवाक है। पूछने पर पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम राजेश कुमार साह (22) लहना गांव का निवासी है। आठ माह पहले ही उसकी शादी सोनी कुमारी के साथ हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया इनके मध्य सुबह विवाद हुआ था। बुधवार की दोपहर खाना खाने के बाद राजेश छत पर बने कमरे में सोने गया था।

इसी दौरान पत्नी उपर गई और उसके उपर चढ़ बैठी। हालांकि जब उसने गला दबाया तो वह एक बार जोर से चिल्लाया। परिजन भी उसकी आवाज सुन उपर गए। लेकिन, कमरा अंदर से बंद था। इस वजह से कोई मदद भी नहीं कर पाया। कोरानसराय थानाध्यक्ष ने कहा मृतक के गले पर निशान मौजूद है। पत्नी को हिरासत में रखा गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उसका मायका इटाढ़ी थाने की सीमा में आता है। उसने ऐसा क्यूं किया, यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here