पार्टी उम्मीदवार के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने किया रोड शो

0
350

बक्सर खबर। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज कुछ समय के लिए बक्सर शहर में थे। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार निर्मल कुशवाहा के लिए रोड शो किया। साथ ही शहर में लगी महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा और बिहार की बदहाली के लिए एनडीए को जिम्मेवार बताया।

ज्योति प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते उपेन्द्र कुशवाहा

उनके साथ बबन कुशवाहा, धीरज सिंह, दीना ठाकुर, शिव प्रसाद कुशवाहा आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे। उन्होंने अंबेडकर चौक, ज्योति चौक व वीर कुंवर सिंह चौक पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं से बात की। सबको जी जान से चुनाव कार्य में लग जाने की बात कही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here