‌‌‌दस वर्ष की बच्ची के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

0
2941

-आज दोपहर की वारदात, पुलिस की पूछताछ से बच्ची परेशान
बक्सर खबर। दस वर्ष की मासूम के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना आज सोमवार सुबह दस बजे लगभग की है। पीड़िता ने घर जाकर मां को पूरी बात बताई। पड़ोस के रहने वाले युवकों ने ऐसा किया है। जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है। जब घर वालों को यह पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत धनसोई थाने में की। क्योंकि उनका गांव इसी थाना के क्षेत्र में आता है। दोपहर एक बजे के लगभग पूरी बात सुनने के बाद वहां के थानाध्यक्ष ने उन्हें बक्सर महिला थाना भेज दिया।

पीड़ित बच्ची जब वहां पहुंची तो बहुत देर तक उसे इधर-उधर के सवाल किए गए। इस बीच बक्सर खबर ने भी धनसोई और महिला थाने से संपर्क किया। लेकिन, एक ने कहा मामला बक्सर चला गया है। दूसरे ने कहा अभी पहुंचा नहीं है। वहीं पीड़ित पक्ष ने कहा बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है। ऐसा करने वाले युवकों का नाम मुन्ना चौधरी और फूलचन चौधरी है। पीड़ित की माने तो मंगलवार की सुबह नौ बजे मेडिकल जांच के लिए कहा गया है। इस बीच संबंधित पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। जिसको लेकर उनके अंदर भय व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here