‌‌‌ अध्यापक चयन परीक्षा के दौरान हुई दो घटनाएं, एक खट्टी व दूसरी मीठी

0
1804

-दो जन को भूल नहीं पाएंगे बक्सर की यादें
बक्सर खबर। अध्यापक चयन परीक्षा के दौरान पिछले दो दिनों में दो घटनाएं ऐसी हुई। जिसने सूना वह इसकी चर्चा कर रहा है। यह परीक्षा गुरुवार और शुक्रवार को थी। पहले दिन परीक्षा देने आई एक अभ्यर्थी को प्रसव पीड़ा होने लगी। लेकिन, उसने स्वयं को पेपर देने तक संभाले रखा। फिर केन्द्र से सीधे अस्पताल गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। साथ में परिवार वाले भी। वे खुशी से झूम उठे। यह वाकया हुआ आरा जीरो माइल की रहने वाली दिव्या कुमारी के साथ।

सूचना के अनुसार गुरुवार को वे कथकौली मैदान के पास स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में परीक्षा दे रहीं थी। हालांकि प्रसव का अंतिम दौर चल रहा था। पति शुभम रोशन ने कहा देख लो ऐसी हालत में परीक्षा देना ठीक रहेगा या नहीं। लेकिन, दिव्या की हिम्मत से इस मुश्किल को पार कर लिया। इतना ही नहीं गुरुवार की शाम उसने गोलंबर के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। और अगले दिन शुक्रवार को दूसरा पेपर भी दिया।

मरते-मरते बच्चा एक परीक्षार्थी
बक्सर खबर। दूसरी घटना परीक्षा देने आए प्रयागराज के एक युवक के साथ हुई। शुक्रवार को पेपर देने से पहले वह गंगा स्नान करने रामरेखा घाट गया। लेकिन, विवेक यादव नाम का वह युवक डूबने लगा। उसने मदद के लिए आवाज दी लेकिन, वहां खड़े नावीक उसका चेहरा देख रहे थे। वह तो संयोग था उसके हाथ एक रस्सी लग गई। जो नाव से बंधी हुई थी। वह डूबने से बच गया। पास में ही जौनपुर का एक और युवक मौजूद था। वह दौड़कर आया और बाहर निकले में उसकी सहायता की। अब भला इन दो को अपने जीवन में बक्सर कभी भुलाए भूलने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here