दो दिवसीय हड़ताल पर गए कर्मचारी, शुक्रवार को खुलेंगे बैंक

0
513

बक्सर खबर। बैंक में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इन लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। शहर के पीपी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने इन्होंने बैनर के साथ विरोध मार्च निकाला। बैंक कर्मियों ने कहा बिहार में हमारे साथ अत्याचार हो रहा है। कुछ दिनों पहले प्रदेश में बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंध की हत्या भी हो चुकी है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। इसके साथ ही साथ बैंक कर्मी पूर्व में हुई हड़ताल को समायोजित करने की मांग कर रहे थे। बैंक कर्मियों के अनुसार शुक्रवार को बैंक खुलेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here