‌‌‌ ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

0
2872

-निजी अस्पताल में चल रहा है युवक का उपचार
बक्सर खबर। नावानगर थाना के परमडीह पुल के समीप ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। दुर्घटना शनिवार की सुबह आठ बजे के लगभग हुई। पूछने पर थानाध्यक्ष नंद कुमार ने बताया मृतक का नाम उपेंद्र गिरी है। वे रोहतास जिला के दावथ थाना अंतर्गत कटई बाल गांव के निवासी थे। उनके पुत्र विकास कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पहले उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें पटना के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। सूचना के अनुसार यह दोनों लोग किसी बारात से अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोहनिया-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर परमडीह पुल के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ऐसी जानकारी मिल रही है। लेकिन, उस वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here