‌‌‌राजपुर सहकारी बैंक के समीप अज्ञात व्यक्ति की मौत

0
827

-पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, भूख-प्यास से दम तोड़ने की आशंका
क्सर खबर। राजपुर प्रखंड मुख्यालय के सहकारी बैंक के समीप शनिवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। देखने वालों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम उसे अस्पताल ले गई। कहीं वह जीवित तो नहीं है। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा मृतक का हुलिया मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति जैसा प्रतीत हो रहा था। हालांकि वे कौन हैं, कहां के हैं? इस बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। हमने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर अपलोड कराई है।

मीडिया के लोगों से भी आग्रह किया है। उनकी पहचान का प्रयास किया जाए। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया अधेड़ उम्र का यह व्यक्ति दो दिन पहले राजपुर प्रखंड मुख्यालय की चट्टी पर आया था। यहां मध्य विद्यालय के सामने सहकारी बैंक के पास पड़ा था। ऐसी आशंका है लू लगने के कारण अथवा भूख प्यास से उसने दम तोड़ा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसे पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। अगर कोई शख्स इनकी तस्वीर को पहचानते हों तो इसकी सूचना आप राजपुर पुलिस अथवा बक्सर खबर को कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here