‌‌‌तीन महोत्सव मनाए जाएंगे जिले में अगले माह

0
2333

-डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों संग हुई तैयारी बैठक
बक्सर खबर। जिले में अगले माह तीन महोत्सव आयोजित होंगे। यह पहला मौका है जब विश्वामित्र महोत्सव के अलावा इस तरह के कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को तैयारी बैठक हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जन संपर्क विभाग के अनुसार ब्रह्मपुर महोत्सव 14.02.2024, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 21.02.2024 एवं विश्वामित्र महोत्सव के आयोजन हेतु 28.02.2024 हेतु सहमति दी गई।

ब्रह्मपुर महोत्सव हाई स्कूल ब्रह्मपुर के प्रांगण में, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राज हाई डुमरांव के प्रांगण में एवं विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान बक्सर में आयोजित किया जाएगा। तीनों आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति हेतु प्राथमिकता देने हेतु कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आमंत्रित किए गए प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here