जांच की मांग करने वाला ही निकला हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता

0
2451

-पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध बना कारण
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म के हरखाई मठिया में विमलेश गिरी की हत्या हुई थी। घटना 12 नवम्बर की रात हुई। उसे किसी ने फोन कर घर से बुलाया। वह गया तो फिर लौट कर नहीं आया। 1& तारीख की सुबह उसका शव गांव से बाहर बगीचे में मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस आरोप में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मंटू, सनोज व सोनू गिरी से पूछताछ के बाद पूरा माला सामने आया। पुलिस ने जब सोनू गिरी को देखा तो चौंक गई।

क्योंकि हत्या के बाद उसी ने सबसे Óयादा हंगामा मचाया था। घटना स्थल पर डीएम, एसपी को बुलाने की मांग कर रहा था। जबकि वही मुख्य साजिश कर्ता निकला। पूछने पर डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि उसे झांसा देकर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर ईट से मारकर अधमरा कर दिया। फिर उसे चाकू से गोद दिया। पूछताछ में इन लोगों ने अवैध संबंध की बात कही है। मृतक का किसी युवती से संबंध था। जिसका यह सभी विरोध कर रहे थे। पुलिस इन सभी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू व मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पास के कुएं में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here