बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

0
2073

-परिवार वालों ने नहीं जताया किसी पर शक
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के नदांव बगीचे में सोमवार की सुबह फंदे से लटके युवक का शव देखा गया। गांव वालों ने तुरंत ही उसकी पहचान कर ली। वह नदांव गांव निवासी कुलदीप चौहान का पुत्र अनिल चौहान (18) था। घर वालों को सूचना दी गई। पता चला वह रविवार रात से ही लापता था।

सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस भी वहां गई। पेड की शाखा में लगे फंदे से वह झूल रहा था। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस अधिकारियों ने पूछने पर कहा, घर वालों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। उसने फांसी लगाई थी या उसे लटकाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here