‌‌‌ छात्रों को दी गई पर्यावरण के अनुकूल होली खेलने की सीख

0
150

-बिहार सेंट्रल स्कूल में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह
बक्सर खबर। बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के परिसर में बीते दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने एक दूसरे से अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने छात्रों को होली के महत्व के बारे में बताते हुए कहा यह भारतीय संस्कृति के जीवंतता का परिचायक है। लेकिन, आप सभी को दो बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पर्यावरण के अनुकूल व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रंगों का चयन करना चाहिए।

इस मौके पर नौवीं कक्षा के छात्र आयुष गुप्ता व आरजू तथा आठवीं के छात्र करण कुमार व विकास ने अपने विचार रखते हुए कहा पूरे विश्व का यह अनूठा त्योहार है। जो आपसी प्रेम और मानव तथा प्रकृति के एकाकार प्रेम को दर्शाता है। इस दौरान शिक्षक विनय तिवारी, विनोद उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मो चांद, मो अतीक, ललित ओझा, वरूण कुमार, मधु सिन्हा आदि ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here