‌‌‌ बक्सर पहुंचे कंबल बाबा, डेढ़ करोड़ के केसर से होगा  बगलामुखी यज्ञ

0
2175

-सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा दिव्यांग जनों का उपचार
बक्सर खबर। शहर से सटे कमरपुर गंगा घाट के पास बगलामुखी यज्ञ होने जा रहा है। इसका नेतृत्व कर रहे हैं कंबल वाले बाबा। वे यहां पहुंच गए हैं। यहां 16 जनवरी से उनकी मौजूदगी में बगलामुखी यज्ञ भी प्रारंभ हो रहा है। जिसका समापन 22 को होगा और भंडारा 23 को। यह यज्ञ अपने आप में अलग होता है। जिसमें केसर और घी की आहुति दी जाती है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया एक करोड़ 42 लाख रुपये का केसर व घी यज्ञ में उपयोग किया जाना है। 10 से ही यहां कंबल वाले बाबा पहुंच चुके हैं। वे यज्ञ स्थल के पास सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक दिव्यांग लोगों का उपचार करेंगे। अपराह्न तीन से छह बजे तक राम कथा होगी।

गंगा तट पर बन रही यज्ञशाला

यहां 22 जनवरी को भगवान राम का अभिषेक भी होगा। क्योंकि उसी दिन अयोध्या में राम लला अपने जन्म स्थान पर बने मंदिर में विराजेंगे। बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी कंबल वाले बाबा ने मीडिया को दी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा यहां किसी भी बीमार से उपचार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here