‌‌‌ दिनदहाड़े हिमगिरी एक्सप्रेस की एसी बोगी में डकैती  

0
2865

-हथियार के बल पर लूट लिए गहने और रुपये, कई यात्री घायल
बक्सर खबर। चलती ट्रेन की एसी बोगी में सवार अपराधियों ने लगभग तीस यात्रियों को लूट लिया। यह वारदात बुधवार को दोपहर के वक्त हुई। अपराधियों ने हथियार के बल पर आरा और बक्सर के मध्य यात्रियों को लूटा और ट्रेन खड़ी कर उतर गए। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। जिनके साथ अपराधियों ने मारपीट की। कुछ लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बक्सर जब ट्रेन पहुंची तो यहां पांच मिनट तक उसे रोकर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

पूछने पर जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया यहां पांच मिनट तक गाड़ी को रोका गया था। घायल लोगों ने कहा जहां उतरेंगे। वहीं शिकायत दर्ज करांएगे। पूछताछ में यह पता चला कि 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस के एसी कोच बी वन में पटना से एक ग्रुप के तीस लोग सवार हुए थे। उन्हें जालंधर एक शादी में जाना था। उस टोली में महिलाएं भी थीं। जिनके पास गहने और नकदी थी। यात्रियों के अनुसार कुछ लोग पटना से सवार हुए थे। जब ट्रेन आरा आई तो कुछ लोग सवार हो गए। गाड़ी जैसे ही वहां से आगे बढ़ी। उन लोगों ने यात्रियों के साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। और जब उन्होंने हथियार दिखाया तो सबने अपने रुपये व गहने उन्हें सौंप दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here