रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज

0
1062

-बक्सर के तीन संतों को मिला था राम जन्मभूमि न्यास का नेह निमंत्रण
बक्सर खबर। 22 जनवरी की तिथि इतिहास बन गई है। अयोध्या धाम में बन रहे जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम लला विद्यमान हो गए हैं। इस यादगार मौके पर बक्सर महान तपस्वी संत पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज व अन्य दो संतो को न्योता मिला था। जीयर स्वामी जी के साथ त्रिदंडी देव समाधि स्थल बक्सर के महंत अयोध्या नाथ स्वामी भी इस समारोह में शामिल हुए।

अन्य दो प्रमुख लोगों में सीताराम विवाह आश्रम नया बाजार के महंत राजाराम शरण जी महाराज व बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी भी इस समारोह में शामिल हुए। अयोध्या के साथ बक्सर का अटूट रिश्ता है। राम की कथा शुरू ही होती है बक्सर से। भगवान इस धरा पर आए और जब अपनी जन्मभूमि से निकले तो उनका प्रथम आगमन इसी सिद्धाश्रम की भूमि पर हुआ था।

राम जन्मभूमि मंदिर में पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज व अयोध्या नाथ स्वामी

इस ऐतिहासिक छड़ के साक्षी बने जिले के तीन महात्मा। हालांकि उद्घाटन के प्रथम दिन देश के तमाम महान संतों और प्रमुख लोगों को समारोह में आमंत्रित किया गया था। लेकिन, बक्सर के इन संतों ने सिद्धाश्रम की उपस्थिति का एहसास वहां के लोगों को कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here