जिले के तीन छात्रों ने कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड व सिल्वर

0
499

-दो विजेता है सगे भाई, पिता है बिहार पुलिस के सिपाही
बक्सर खबर। जिले के तीन होनहार किशोरों ने कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीता है। इनमें से दो सगे भाई हैं, मनीष व आयुष। इनका गांव है बरुना। जो औद्योगिक थाना की सीमा में पड़ता है। इनके पिता अजय कुमार चौहान बिहार पुलिस में सिपाही हैं और बेटों की सफलता पर बहुत ही खुश। मजे की बात यह है कि पिता भी कुश्ती के शौकीन रहे हैं। बेटों ने जब जाना कि पिता जी कुश्ती का शौक रखते हैं। तो उन्होंने भी दांव आजमाना शुरू किया। आज उन्होंने एक साथ दो मेडल पर कब्जा किया है।

अजय चौहान ने बताया कि 5 से 7 अप्रैल तक उड़ीसा के पूरी में नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन था। 62 किलो वर्ग की प्रतियोगिता में उनके जेष्ठ पुत्र मनीष प्रताप चौहान ने गोल्ड जीता। वह दसवीं का छात्र है। जो बरुना हाई स्कूल में पढ़ता है। उसका छोटा भाई आयुष प्रताप चौहान सातवीं का छात्र है। उसने 45 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। अजय ने बताया मेरे बच्चों के साथ एक और बालक जिसका नाम संभवत: रूद्र दुबे हैं। उसने भी कांस्य पदक जीता है। वह भी बक्सर का रहने वाला है। लेकिन, उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here