किशोरी से छेड़खानी, चला चाकू, पिता-पुत्री घायल

0
1949

बक्सर खबर। धनसोई बाजार के जलालपुर मुहल्ला में शुक्रवार को हिंसक संघर्ष की वारदात हो गई। दो युवकों ने मिलकर मोहन सेठ व उनकी नाबालिग पुत्री को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसने भी तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों की माने तो मोहन सेठ सोनू और मोनू को दरवाजे पर सुबह पहुंचे। वे किसी बात को लेकर उनपर आग बबूला थे। लेकिन उन दोनों युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। पिता को बचाने आगे बढ़ी बेटी पर भी आक्रोशित युवकों ने प्रहार कर दिया। इस वजह से वह भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों के अनुसार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू, मोनू और गुड्डू की माने तो एक दिन पहले गुटखा थूकने को लेकर उनके मोहन सेठ के पुत्र के साथ विवाद हुआ था। उसी को लेकर वे आज हमारे दरवाजे पहुंचे और भीड़ गए। वहीं पीडि़त पक्ष के अनुसार उन्होंने लड़की के साथ छेड़खानी की। जिसकी शिकायत लेकर वे उनके यहां गए थे। इस झड़प में मोहन को गंभीर चोट आई है। अधिक खून बह जाने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here