तूफान में धराशायी हुईं ताजमहल की दो मीनारें, कलश भी गिरे 

0
1160

बक्सर खबर। बीते बुधवार यानी कल आए तेज रफ्तार तूफान की वजह से ताजमहल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी दो मीनारें गिर गई हैं। खबर के मुताबिक एक रॉयल गेट और दूसरी दक्षिणी गेट की मीनार गिरी है। यही नहीं यहां लगे कलश और मुख्य गुंबद पर लगे कुछ पत्थर भी टूटकर नीचे गिर गए। वहीं फोरकोर्ट में खड़ा नीम का पेड़ भी धराशायी हो गया। जानकारी मिलते ही पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि ताजमहल के इन दोनों गेटों का निर्माण वर्ष 1631 से 1638 के बीच हुआ था।

बीते 6 मार्च को रॉयल गेट के कुछ पत्थर टूटकर नीचे गिर गए थे। वहीं कल आई तेज आंधी में गेट के बगल की मीनार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। दक्षिणी गेट की भी एक मीनार टूटकर नीचे गिर गई। वहीं फोरकोर्ट में लगा वर्षों पुराना नीम का एक पेड़ भी गिर गया। इसके चलते किनारे बना चबूतरा ध्वस्त हो गया। रॉयल गेट और दक्षिणी गेट पर लगे कलश टूटकर नीचे गिर गए। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लगे कुछ पत्थर भी तेज आंधी में नीचे आ गिरे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here