‌‌‌शुरू हो चौसा थर्मल प्रोजेक्ट, मजदूरों को मिले काम

0
1866

बक्सर खबर। चौसा में बनने जा रहे थर्मल पावर का काम राजनीतिक साजिश के कारण बाधित हो रहा है। इसके खिलाफ मजदूरों ने आवाज उठाई है। चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के बैनर तेल आज शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व मनोज यादव महामंत्री ने किया। इनका कार्यक्रम लंबा धरना देने का था। लेकिन, मौके पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने धरना देने वालों से आग्रह किया। आपकी मांग से प्रशासन को अवगत करा दिया जाएगा। उनके आग्रह पर धरना पहले ही दिन समाप्त हो गया।

मौके पर बीडीओ और सीओ आदि मौजूद थे। सबने उनका माग पत्र स्वीकार किया। जिसमें पांच सूत्री मांगे थी। थर्मल पावर का काम जल्द शुरू हो। निर्माण कार्य में निबंधित मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर काम मिले, भूमि दाताओं को बकाया राशि का तत्काल भुगतान हो, एलएनटी कंपनी झेत्रिय युवाओं को योग्यता के आधार पर काम दे। रामइश्वर चौहान, अभिमन्यु कुशवाहा, नितेश उपाध्याय, रामशीष कुशवाहा, लक्ष्मण साह, मंगलदेव, उमर खान, ठाकुर प्रसाद, रामजस राम, सुदर्शन, मनोज चौधरी, बिहारी खबरवार, ददन खरवार, जगदंबा बैद्द के अलावे सैकड़ो महिला व पुरुष मजदूर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here