एनएच पर पलटी स्कार्पियो, चार पटना रेफर

0
869

-बुलेट सवार को बचाने में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बक्सर-पटना एनएच 84 पर सोमवार को दोपहर ढकाईच गांव के समीप बुलेट सवार को बचाने में स्कॉर्पियो पलट गई। हालांकि मौके से बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। लेकिन, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें डुमरांव अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार दुर्घटना दोपहर साढ़े बजे के लगभग कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर दी।

मदद को वहां पुलिस भी पहुंची और एंबुलेंस भी बुलाई गई। सभी को पास से धरहरा के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से सभी को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल। सूचना के अनुसार घायलों में यज्ञ नारायण तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, बच्चा नंद तिवारी तथा उनका चालक शामिल है। यह सभी लोग भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिसवन गांव के निवासी हैं। गाड़ी से एक पोस्टर भी मिला है। जिस पर यज्ञ नारायण तिवारी को बखोरापुर वाली काली मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बताया गया है।

दुर्घटना का शिकार हुई स्कॉर्पियो

हालांकि वे लोग कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों ने बताया कि बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो सड़क के किनारे चली गई। लेकिन, वहां एक नए उग आए पेड़ से टकरा कर पलट गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों की भरपूर मदद की। हालांकि एंबुलेंस चालक से कुछ बकझक हुई। क्योंकि लोग चाहते थे वह सीधे पटना चले। लेकिन, उसने बताया जब तक अनुमंडलीय अस्पताल से कागज नहीं बनेगा। वह पटना नहीं जा सकता। हालांकि विवाद टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here