‌‌मंदिरों में नहीं लगेगा सावन का मेला

0
919

-प्रशासन ने बुलाई बैठक, सभी को दी गई हिदायत
बक्सर खबर। श्रावण मास प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में लोग शिव मंदिर में जमा होते हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन, इस वर्ष ऐसा नहीं होगा। जिला प्रशासन ने सभी मंदिरों को इसकी सूचना दी है। लॉकडाउन को देखते हुए कहीं भी भीड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आज गुरुवार को सदर एसडीओ ने सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों के सदस्यों को आमंत्रित किया। उन्हें बताया गया, कोरोना महामारी के कारण इसकी अनुमति नहीं है। जिले के किसी भी मंदिर में श्रावण मास के दौरान जलाभिषेक न कराएं। हुजूम नहीं उमड़े इसके लिए जरुरी है। भीड़ वाले दिन मंदिरों को न खोला जाए। एसडीओ केके उपध्याय ने मंदिर प्रबंधन से आग्रह किया।

आप सभी मौजूदा वक्त में आमजन के भले के लिए इस निर्देश का अनुपालन करें। यह बहुत ही जरुरी है। बैठक के दौरान जगन्नाथ मंदिर उड़िसा, देवघर के वैद्यनाथ मंदिर का उल्लेख भी किया गया। देवघर में इस वर्ष श्रावण मास का मेला नहीं लगेगा। सभी ने इस पर सहमती दी। साथ ही उनसे कहा गया। अन्य दिनों में भी आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इतना ही नहीं मंदिर प्रबंधन को भी चहिए कि वे सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन के नियमों का पालन करें। एसडीओ ने मीडिया को बताया कि गंगा से जल लेकर लोग मंदिरों में जाते हैं। सोमवार के दिन सभी घाटों पर दंड़ाधिकारी तैनात होंगे। जो लोगों को वहां जाने से रोकेंगे। साथ ही घर पर ही पूजा करने की सलाह देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here