दो बाइक की सीधी टक्कर में किशोर की मौत

0
1508

-श्रीकांतपुर-खिरीमार्ग पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो किशोर वय के युवक बाइक लेकर बाजार करने जा रहे थे। रास्ते में एक जगह ट्रैक्टर से पास लेकर आगे निकलने के दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। चालक को तो हल्की चोटें आई। लेकिन, पीछे बैठा नीतीश कुमार राम (16) पुत्र भरत राम सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश अपने मौसेरे भाई के साथ गुरुवार की दोपहर खिरी बाजार जा रहा था। दुर्घटना श्रीकांतपुर खिरी मार्ग पर हुई। वह राजपुर थाना के कोनौली गांव का निवासी था। सूत्रों ने बताया दो दिन पहले ही उसके दादा जी का श्राद्ध कर्म था। कई रिश्तेदार आए हुए थे। उनकी जरूरत का सामान लेने ही वह मौसेरे भाई के साथ जा रहा था। लेकिन, यह दूसरी घटना हो गई। जिससे पूरा परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here